Thursday, April 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutश्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में एक मिनट एक साथ गीता पाठ...

श्री बालाजी मंदिर नौचंदी मेरठ में एक मिनट एक साथ गीता पाठ का हुआ आयोजन


शारदा न्यूज़, मेरठ। श्री गीता जयंती पर्व पर एक मिनट एक साथ गीता पाठ का आयोजन हुआ। श्री गीता जयंती पर्व पर बच्चे, युवा, छोटे, बड़े, बुजुर्ग, माता, बहने, छात्र, शिक्षक, व्यापारी, समाज के सभी वर्गों एक साथ एक मिनट गीता पाठ में समिलित हुए।

 

 

शनिवार को नौचंदी श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि में श्री गीता जयंती पर्व मनाया गया। मंदिर के संस्थापक पूज्य गुरुदेव महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। वार्ड 67 पार्षद पंडित गगनदीप गौतम जी द्वारा पूजन किया गया। उसके उपरांत गीता ज्ञान संस्थान वैश्विक अभियान के तहत एक मिनट एक साथ गीता पाठ हुआ। जिसमें नौचंदी प्रीत विहार राजेन्द्र नगर कैलाश पुरी, पूर्वी कल्याण नगर के सभी क्षेत्रवासी उपस्थित हुए।

 

 

जीवन प्रबंधन धर्मगुरु महंत आचार्य मनीष स्वामी ने कहा कि आज प्रभु योगेश्वर श्री कृष्ण की अमृतमयी वाणी श्री गीता जी का घर घर जन जन तक उदघोष एक अखंड भारत के संकल्पना को साकार करता हुआ प्रतीत होता है। हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्री गीता जी के श्लोकों से जीवन जीने की कला भी सीखते है सांसारिक दुखो कष्टों से मुक्ति पाते है।

श्री गीता जयंती पर्व कार्यक्रम में अशवनी गुप्ता, ज्ञानेश्वर शर्मा, कालीचरण शर्मा, आशीष शर्मा, सतीश शर्मा, विपिन, विभोर श्री वास्तव, रमा शर्मा, विशाखा, नेहा उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

ताजा खबर

Recent Comments