spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsप्रयागराज: चुनाव आयोग की सूची से नौ राजनीतिक दल बाहर

प्रयागराज: चुनाव आयोग की सूची से नौ राजनीतिक दल बाहर

-

– पिछले छह साल से प्रयागराज की पार्टियों ने नहीं लड़ा कोई चुनाव।

प्रयागराज। लगातार निष्क्रिय चल रहीं राजनीतिक पार्टियों की सूची जारी की गई है। इसमें प्रयागराज के भी 9 राजनीतिक दल शामिल हैं। इन्हें भारत निर्वाचन आयोग ने अपने सूची से बाहर कर दिया है। शुक्रवार शाम को जारी सूची में प्रदेश के 121 पंजीकृत दलों के नाम बाहर किए गए हैं।
जिसमें प्रयागराज के 9 दल हैं। ये लगातार पिछले 6 वर्षों से यानी वर्ष 2019 से कोई भी लोकसभा या विधानसभा चुनाव में नहीं लड़े। दरअसल, इन दलों को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29-इ एवं धारा 29-उ, आयकर अधिनियम, 1961 के प्राविधानों तथा चुनाव चिह्न (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 1968 के तहत राजनैतिक दलों को प्राप्त होने वाले किसी भी लाभ का अधिकार अब समाप्त हो गया है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से यह भी बताया गया है कि इस आदेश से क्षुब्ध कोई भी पक्ष आदेश की तिथि से 30 दिनों के भीतर भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के समक्ष अपील प्रस्तुत कर सकता है। सूची से बाहर किए गए दलों की जानकारी जिलेवार सूची में उपलब्ध करा दी गई है। जिनमें उत्तर प्रदेश राज्य के 51 जनपदों के पंजीकृत पतों पर 121 पंजीकृत राजनैतिक दल शामिल हैं।

प्रयागराज के भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक, धर्म निरपेक्ष दल, हिन्दुस्तान हमारा पार्टी, नवीन समाजवादी दल, निस्वार्थ सेवा राष्ट्र सेवा पार्टी, पब्लिक पार्टी, राष्ट्रवादी इंसान पार्टी, राष्ट्रीय बंधुत्व पार्टी व सर्व सुरक्षा पार्टी को सूची से बाहर किया गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts