खेलो इंडिया में शामिल हुआ महिला किक-बाक्सिंग

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, सरधना। भारत सरकार के खेल मंत्रालय द्वारा आयोजित खेलो इंडिया कार्यक्रम में महिला किक बाक्सिंग खेल को भी शामिल किया गया है। पहला टूनार्मेंट सुभारती विश्वविद्यालय में दो दिसंबर को आयोजित किया जाएगा।

किक बाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अरविंद शेरवालिया ने कालंद चुंगी स्थित सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दिया कि किक बाक्सिंग खेल को खेलो इंडिया कार्यक्रम में मान्यता मिल गई है। महिला किक बाक्सिंग लीग देश भर के 36 जिलों में वाको इंडिया द्वारा आयोजित की जाएगी। भारतीय किक बाक्सिंग महासंघ की देखरेख में सुभारती विश्वविद्यालय में दो दिसंबर को दो दिवसीय पहले टूनार्मेंट का शुभारंभ किया जाएगा।

सेंट जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्य अलका शर्मा ने बताया टूनार्मेंट में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब व दिल्ली सहित कई राज्यों से महिला खिलाड़ी अलग-अलग भार वर्ग में टूनार्मेंट में प्रतिभाग करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...