महिला नेत्री ने होमगार्ड पर लगाया डंडा मारने का आरोप, हंगामा

Share post:

Date:


शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के भोमिया के पुल की और से ई-रिक्शा से शॉपिंग कर कर लौट रही एआईएमआईएम पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष का आरोप है कि एक होमगार्ड ने ई रिक्शा चालक पर मारते समय डंडा महिला के मार दिया इसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भेजा।

जानकारी के मुताबिक समर गार्डन निवासी इशरत जहां एआईएमआईएम पार्टी की महिला महानगर अध्यक्ष है। महिला नेत्री ने बताया बुधवार को भगत सिंह मार्केट से बच्चों को शॉपिंग करा कर ई रिक्शा में बैठकर घर लौट रही थी। भूमिया के पुल के पास भीषण जाम लगा हुआ था। महिला का आरोप है कि होमगार्ड ने ई रिक्शा चालक पर डंडा करने का प्रयास किया जिसमें होमगार्ड का डंडा महिला नेत्री के पैर में जा लगा जिसमें महिला नेत्री घायल हो गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के परिवार के लोगों ने जमकर हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी की। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा बूझकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सीमा विवाद में उलझी रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...