Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

मेरठ: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित शाहजहां कॉलोनी में निमार्णाधीन मकान से सीमेंट गिरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। शुक्रवार शाम को मुन्ना के मकान में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान कुछ सीमेंट यामीन के घर में गिर गया। इस पर दोनों पक्षों की महिलाओं में कहासुनी हुई, जिसे आसपास के लोगों ने शांत करा दिया।

रात को मामला फिर बिगड़ गया। आरोप है कि समीम केबेटे अनस और अदनान अपने कुछ साथियों के साथ मुन्ना के घर में घुस गए। उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इससे मुन्ना के मकान में चीख-पुकार मच गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के मकान को पत्थरों से क्षतिग्रस्त कर दिया। पथराव से इलाके में भगदड़ मच गई। पथराव इतना जबरदस्त था कि लोग अपने घरों में छिप गए। इस बीच किसी ने फायरिंग होने की भी बात कही। लेकिन पुलिस फायरिंग से इंकार कर रही है।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts