सपा विधायक अतुल प्रधान ने धरना स्थल पर किया कन्या पूजन

Share post:

Date:

मेरठ- महंगी शिक्षा और महंगी की चिकित्सा के खिलाफ विक्टोरिया पार्क में समर्थकों संग जन आंदोलन कर रहे सरधना विधानसभा से सपा विधायक अतुल प्रधान ने धरना प्रदर्शन के दूसरे दिन शुक्रवार को धरना स्थल पर कन्याएं जिमाई। इस दौरान धरना स्थल पर मां भगवती के रूप में पहुंची कन्याओं की विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की गई। जिसके बाद उन्हें प्रसाद वितरित किया गया।

इस दौरान कन्याओं को दक्षिणा और उपहार भी भेट किए गए। कन्याओं को जिमाने के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान ने बताया कि, गरीब जनता की आवाज बुलंद करने के लिए मुझे लोगों की दुआएं और माता रानी से शक्ति मांगने की जरूरत थी। इसलिए आज नवरात्रि के समापन के मौके पर कन्याओं को जिमाया गया और अपनी लड़ाई को और मजबूत करने के लिए मां भगवती शक्ति के रूप में दर्शन देने आई कन्याओंं से आशीर्वाद भी लिया गया।

बता दें कि, सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान मंहगी चिकित्सा और शिक्षा के खिलाफ इससे पहले भी कलेक्ट्रेट में अनशन कर चुके हैं। लेकिन एक बार फिर उन्होंने अपना जनआंदोलन शुरू किया है। ताकि, लोगों को महंगी शिक्षा और चिकित्सा से मुक्ति मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...