……तो सदर व्यापार मंडल चुनाव के चुनावों में बरती गई अनियमितता

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। सदर व्यापार मंडल के चुनावों पर सवालिया निशान लग रहें है। बताया जा रहा है कि व्यापार संघ की कार्यकारिणी का समय केवल एक वर्ष के लिए होता है जो दो साल पहले ही समाप्त हो चुका है। ऐसे में अध्यक्ष सुनील दुआ ग्रुप ने चुनाव करा लिया। स्वयं को महामंत्री बताते हुए अमित बंसल ने शिकायत डिप्टी रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स मोहनपुरी से चुनावों मेंं अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है।

शिकायत में कहा गया है कि संस्था की कार्यकारिणी का चुनाव 21 जनवरी 2020 में हुआ था जबकि संस्था के पंजीकृत संविधान में कार्यकाल एक वर्ष है। चुनाव समय अवधि में संपन्न नहीं होने के कारण कार्यकारिणी कालातीत हो चुकी है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने अध्यक्ष सुनील दुआ को 15 दिन में बिंदुवार आख्या साक्ष्य एवं प्रमाणों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा है कि यदि कालातीत अवधि में निर्वाचन कराया जाता है तो वह स्वत: विधि शून्य होगा। अध्यक्ष सुनील दुआ ने कहा कि बाजार की एकता के लिए हर चुनौती स्वाकीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...