सीता स्वयंवर मंचन, मवाना में निकाली श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

Share post:

Date:

  • भव्य शोभायात्रा में शामिल झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र
  • पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, एसडीएम अखिलेश
  • यादव एवं रामलीला कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक ने काटा फीता, पुलिस प्रशासन मौजूद।

शारदा न्यूज, मवाना। मवाना में भगवान श्री रामलीला की चल रही रामलीला में देर रात धनुष यज्ञ का मनमोहक मंचन होने पर रविवार को मवाना नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा का शुभारंभ रामलीला कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक एसडीएम, अखिलेश यादव ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम को तिलक लगाकर स्वागत किया और नारियल एवं फीता काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया।

 

श्रीराम की भव्य शोभायात्रा

 

इस दौरान शोभायात्रा मवाना हस्तिनापुर रोड स्थित झारखंडी मंदिर से शुरू की गई।भगवान श्रीराम की शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां दर्शको के आकर्षण का केंद्र बनी रही। बैंड बाजे और डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मौहल्लों एवं चौराहे से होकर देर रात रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। भक्तों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जलपान कराकर स्वागत किया।

भगवान श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में मवाना में चल रही रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ के बाद सीता स्वयंवर का मनमोहक मंचन किया गया। रविवार को नगर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का उद्घाटन रामलीला कमेटी अध्यक्ष अखिल कौशिक, एसडीएम अखिलेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नितिन खटीक, राजेन्द्र चौहान आदि ने फीता एवं नारियल फोड़ कर किया। भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा में हनुमानजी, राधा-कृष्ण, भारत माता, श्रीगणेश, भगवान शिव आदि झांकियां दर्शको के आकर्षण का केंद्र बनी रही। व्यापारियों ने शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और जलपान कराया।

शोभायात्रा में बैंड बाजों और डीजे पर बज रहे धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए नजर आए। एसडीएम अखिलेश यादव, मवाना इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह को लेकर भारी पुलिस बल के साथ मुस्तैद नजर आए। शोभायात्रा मवाना हस्तिनापुर रोड स्थित झारखंडी मंदिर से शुरू होकर नगर के तहसील तिराहा, चौहान चौक, फलावदा तिराहा, सुभाष चौक, गोल मार्केट, दयानंद बाजार आदि से होती हुई देर रात रामलीला मैदान में जाकर संपन्न हुई। इस मौके पर रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों का भक्तो ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान सुभाष दीक्षित, संजय शर्मा, मुकेश शर्मा, महेश आर्य, प्रज्वल चौहान, दीपक शर्मा, मधुर कौशिक, आलोक चौहान, सुधा चौहान, विनय दुबलिश, विनय वर्मा आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...