चुनावी साल में मेरठ नगर निगम का रिकार्ड बजट

Share post:

Date:


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। 2024 के चुनावी साल में मेरठ नगर निगम का पुनरीक्षित बजट पहली बार रिकार्ड 1032 करोड़ 94 लाख का हो गया है। 20 दिसंबर को मेयर हरिकांत अहलूवालिया की अध्यक्षता वाली नगर निगम कार्यकारिणी में वित्तीय वर्ष 2023-24 के इस पुनरीक्षित बजट पर विचार होगा। नगर निगम के इतिहास में यह पहली बार है, जब बजट एक हजार करोड़ से अधिक का हो रहा है।

 

31 मई 1994 को मेरठ नगर निगम को शासन से मान्यता मिली। तब से लेकर अब तक 300 करोड़ से लेकर 2022-23 तक 774 करोड़ का बजट रहा है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में 981 करोड़ 96 लाख 96 हजार का बजट प्रस्तावित किया गया था। प्रस्तावित बजट में 322 करोड़ 05 लाख का अंतिम अवशेष बताया गया था। अब अंतिम अवशेष बढ़कर 356 करोड़ 64 लाख बताया गया है। हालांकि कुल प्रारंभिक अवशेष 406 करोड़ 53 लाख 50 हजार हो जाएगा।

 

इस तरह पुनरीक्षित बजट 1032 करोड़ 94 लाख 80 हजार का हो गया है, जो नगर निगम के इतिहास का रिकार्ड बजट है। 20 दिसंबर को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में पुनरीक्षित बजट पर विचार होगा।

 

सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण का बजट बढ़ाने का प्रस्ताव

वित्तीय वर्ष के नौ महीने गड्डों में सड़क, जल निकासी की घटिया व्यवस्था आदि को झेल रहे शहरवासियों को वित्तीय वर्ष के अंतिम तीन महीनों में चकाचक सड़क, बेहतर जल निकासी की व्यवस्था का दावा नगर निगम का पुनरीक्षित बजट कर रहा है। इसके लिए सड़क निर्माण, नाला-खड़ंजा निर्माण, शौचालय, फुटपाथ निर्माण आदि में करीब 30 करोड़ अधिक खर्च करना प्रस्तावित किया है। नई सड़क, नाली, खड़ंजा, शौचालय, फुटपाथ आदि निर्माण के बजट को 35 करोड़ से बढ़ाकर 50 करोड़ किया जा रहा है। सड़क मरम्मत मद में बजट को 25 करोड़ से बढ़ाकर 40 करोड़ करने का प्रस्ताव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...