रणजी ट्राफी: मौसम की भेंट चढ़ा पहले दिन का खेल

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। शुक्रवार से भामाशाह पार्क के मैदान पर शुरू होने वाले यूपी और बिहार रणजी मैच का पहला दिन मौसम की भेंट चढ़ गया। सुबह मैदान पर छाए कोहरे और पूरे दिन सूरज नहीं निकलने से मैदान पर रोशनी काफी कम रही। इस वजह से दोपहर एक बजे तक पिच से कवर भी नहीं हटाए जा सके। इसके साथ ही दोपहर के बाद मैदान पर चली सर्द हवाओं और धीमी रोशनी के कारण टॉस नहीं हो सका। जिसके चलते दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान पर फुटबाल खेलकर वार्मअप के साथ अपना समय बिताया।

इस दौरान टी-20 के स्टॉर बल्लेबाज रिंकू सिंह के मैदान में मौजूद रहने के कारण दर्शकों में उनके साथ फोटो खिंचाने की होड़ लगी रही। लगातार भीड़ बढ़ता देख रिंकू सिंह ड्रेसिंग रूम में जाकर बैठ गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...