शारदा रिपोर्टर मेरठ। साहित्य एवं संस्कृति की वैश्विक संस्था “शब्द सृजन संस्थान” द्वारा आयोजित वृंदावन साहित्य महोत्सव के दौरान प्रोफेसर सुधा रानी सिंह विभागाध्यक्ष हिंदी, शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम को हिंदी साहित्य में अनुपम योगदान के लिए “वृंदावन साहित्य सम्मान” से विभूषित किया गया है।
उन्हें यह सम्मान उपरोक्त संस्थान अध्यक्ष डॉक्टर राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा प्रदान किया गया। इसके पूर्व प्रोफेसर सिंह को लगभग चार दर्जन अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय सम्मानों एवं पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है। कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह, प्रोफेसर भारती दीक्षित समेत अन्य प्राध्यापकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई दी है।