नेहरू-इंदिरा के बहाने कांग्रेस को सुना गईं निर्मला

Share post:

Date:


एजेंसी, नई दिल्ली। राज्यसभा में कांग्रेस पर हमला जारी रखते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि संसद का भाषण की आजादी छीनने का इतिहास दो लोगों तक सीमित नहीं रहा।1975 में माइकल एडवर्ड्स की लिखित नेहरू की राजनीतिक जीवनी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। किस्सा कुर्सी का फिल्म पर भी प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि इसमें प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और उनके बेटे पर सवाल उठाए गए थे। माइकल एडवर्ड्स ने 1975 में नेहरू नामक एक राजनीतिक जीवनी लिखी थी, जिसपर रोक लगा दी गई।

इंदिरा गांधी और उनके बेटे पर सवाल उठाने के कारण फिल्म किस्सा कुर्सी का पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। वित्त मंत्री ने अपनी स्पीच में कहा कि एक शख्स ने अपनी कुर्सी  बचाने के लिए कोर्ट का फैसला आने से पहले ही जाकर संशोधन कर दिया, संसद में। इसीलिए किस्सा कुर्सी का फिल्म बैन कर दिया गया। शाहबानो बेगम केस में जहां सुप्रीम कोर्ट ने उस महिला को न्याय दिलाने के लिए तलाक के बाद जो पैसा मिलना चाहिए, कोर्ट से जो आदेश आए तो कांग्रेस ने पार्टी एक संशोधन करके मुस्लिम महिला को तलाक के बाद मिलने वाली राशि को रोक दिया।

कोर्ट से जो आता है, हम कानून से उन्हें नकार देंगे। महिला शक्ति नारी वंदन कानून लाने वाली हमारी पार्टी है। कांग्रेस पार्टी परिवार और वंश की मदद के लिए बेशर्मी से संविधान में संशोधन करती रही। ये संशोधन लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए नहीं थे, बल्कि सत्ता में बैठे लोगों की रक्षा के लिए थे, इस प्रक्रिया का इस्तेमाल परिवार को मजबूत करने के लिए किया गया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

पीएम मोदी मॉरीशस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित

दोनों देश एक दूसरे के सुख दुख में...

संभल को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान

संभल को लेकर सीएम योगी बोले- संभल एक...

अप्रैल से मिलेगा चिप वाला आरसी, शासन से मिली स्वीकृति

लखनऊ। वाहन स्वामियों को अब रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) को...

पाकिस्तान मेड पिस्टल के साथ संदिग्ध महिला गिरफ्तार, पूछताछ जारी

- महिला के पास मिले पांच पाकिस्तान मेड पिस्टल।लखनऊ।...