रालोद की नई कार्यकारिणी घोषित, रतन व विनय मल्लापुर बने उपाध्यक्ष

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर रालोद की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के निर्देश पर हस्तिनापुर क्षेत्र अध्यक्ष योगेंद्र सिंह चेयरमैन ने क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित की है।

इसमें मेरठ से सात लोगों को जिम्मेदारी मिली है। इसमें दो क्षेत्रीय उपाध्यक्ष चौधरी रतन सिंह व विनय मल्लापुर, तीन महासचिव ठाकुर सुभाष गौड, संजय पनवाडी व डॉ. गुलजार और दो सचिव बिजेंद्र सिंह भाटी, सतीश त्यागी बनाए गए हैं। जबकि कार्यकारिणी में सहारनपुर जिले से केवल एक ही व्यक्ति को जगह मिली है।

नई कार्यकारिणी मेंं 20 महासचिव बनाए गए हैं। इनमें मेरठ से ठाकुर सुभाष गौड, संजय पनवाडी व डॉ गुलजार, सुशील तेवतिया गाजियाबाद, सोहनपाल सिंह शामली, शुभेंदु कौशिक हापुड़, हरबीर तालान गौतमबुद्धनगर, धर्मेंद्र तोमर को मुजफ्फरनगर का महासचिव बनाया गया है। वहीं, सचिव पद पर 18 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। मेरठ से बिजेंद्र सिंह भाटी व सतीश त्यागी, ओमवीर सिंह बागपत, योगेंद्र सिंह पतला गाजियाबाद, रमेश कुशवाह बागपत, विकास चौधरी खुर्जा, मनोज बैंसला, शेर मोहम्मद शामली, जितेंद्र मलिक हापुड़, डॉ सुशील शर्मा गाजियाबाद, डॉ वीरेंद्र बैसला बागपत, लाकेश चौधरी गाजियाबाद और मनोज कुमार मुजफ्फरनगर को सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि हस्तिनापुर क्षेत्र की घोषित कार्यकारिणी में मेरठ जनपद के सात लोगों का मनोनयन होने पर रालोद जिलाध्यक्ष मतलूब गौड, डॉ राजकुमार सांगवान, सुनील रोहटा, संगीता दोहरे, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, नरेंद्र खजूरी, आतिर रिजवी, नईम सागर, अशोक आदि ने बधाई दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...