HomeSports Newsपर्थ जैसी तेज पिच नहीं होगी मेलबोर्न में

पर्थ जैसी तेज पिच नहीं होगी मेलबोर्न में

-


एजेंसी, मेलबोर्न। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज की अगली भिड़ंत बॉक्सिंग डे टेस्ट में 26 से 30 दिसंबर तक मेलबर्न में होगी। इस महत्वपूर्ण मुकाबले के लिए दोनों ही टीम जी जान से तैयारी में जुटी हुई हैं। इसी बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के क्यूरेटर मैट पेज ने पिच को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि बॉक्सिंग डे टेस्ट के लिए ड्रॉप-इन पिच का इस्तेमाल किया जाएगा, जो भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह समेत सभी तेज गेंदबाजों के लिए मददगार होगी।

ज्ञात हो कि बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज में बुमराह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर है और बुमराह ने 10.9 की औसत से 21 विकेट लिए हैं। पेज ने कहा कि मुझे लगता है कि अब जब भी तेज गेंदबाज यहां आते हैं तो वे उत्साहित हो जाते हैं और ये हमारे लिए अच्छा है। पेज ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हम कभी भी पर्थ या ब्रिस्बेन जितने तेज नहीं होंगे, लेकिन पिछले कुछ सालों में हम कुछ तेज विकेट बनाने में सफल रहे हैं। इस विकेट पर थोड़ी घास छोड़ी है।मैट पेज ने इस दौरान शनिवार और रविवार को नेट अभ्यास के दौरान भारत को दी गई पिचों का भी बचाव किया, क्योंकि भारतीय टीम कम उछाल वाली सतहों से खुश नहीं थी। पेज ने कहा कि तीन दिन पहले हम यहां टेस्ट मैच की पिचें तैयार करते हैं।

अगर टीमें उससे पहले ट्रेनिंग करती हैं तो उन्हें वही पिच मिलेंगी। आज, हम नई पिचों पर हैं। अगर भारत ने सोमवार सुबह ट्रेनिंग करती तो नई पिच मिलतीं। ये हमारे लिए तीन दिन पहले की सामान्य प्रक्रिया है।पेज ने कहा कि गर्मी से इस अहम मुकाबले के लिए पिच की तैयारी पर कोई असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि सतह पर छह मिलीमीटर घास छोड़ी जाएगी। हम इसमें थोड़ी और नमी छोड़ेंगे या नहीं, मैं फिलहाल कुछ नहीं कह सकता। हम मौसम पर नजर रखते रहेंगे और उसी के अनुसार अपनी तैयारी को समायोजित करेंगे। हम पिछले कुछ सालों से बहुत खुश हैं, इसलिए यह हमारे लिए एक बार फिर से शुरू करने जैसा काम है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts