मेरठ: संस्कार भारती ने मनाया दीपावली मिलन कार्यक्रम

Share post:

Date:


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। संस्कार भारती मेरठ महानगर द्वारा पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रबंधन संस्थान माल रोड मेरठ के सभागार में तरुणा सिंह प्रांत प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति मेरठ प्रांत की अध्यक्षता में दीपावली पर्व पर दीपावली मिलनोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संस्कार भारती के ध्येय गीत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन व सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। मुख्य वक्ता पायल अग्रवाल महानगर बौद्धिक प्रमुख राष्ट्र सेविका समिति मेरठ ने दीपावली के धार्मिक पौराणिक ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। परिवार की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति के अनुरूप पौराणिक ऐतिहासिक धार्मिक शिक्षा एवं संस्कारित देने में मातृशक्ति की अहम भूमिका है। परिवार को संस्कार देने में कोताही न कीजिए। संस्कारित समाज की अपनी पहचान होती है।

कार्यक्रम में महाभारत रामायण आधारित अंताक्षरी भारत जानो ध्येय वाक्य प्रश्नोत्तरी का सुन्दर आयोजन किया गया। डा. रविंद्र द्वारा मैजिक शो की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन अर्चना जौहरी अनुराग कुमार ने किया।

डा. दिशा दिनेश सुधाकर आशावादी, राकेश जैन, हरीश पाराशर, तरूण तोमर, फरीदाबाद से उद्योग पति राम प्रसाद मित्तल, सुमनेश सुमन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल ने सभी को धन्यवाद दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...