MEERUT NEWS: त्योहारी सीजन में मेरठ डिपो चलाएगा 150 बसें

Share post:

Date:

मेरठ- दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए मेरठ डिपो ने अलग-अलग 11 रूटों पर प्रतिदिन 150 बसें चलाएगा। 29 अक्टूबर से 10 नवंबर तक इन बसों का संचालन होगा। मध्य और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या देखते हुए लखनऊ और आजमगढ़ के लिए भी बसें मेरठ डिपो चलाएगा।

आमतौर पर सोहराब गेट से इस रूट पर बसें चलती हैं। मेरठ डिपो के प्रभारी देवेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लखनऊ के लिए छह और आजमगढ़ के लिए पांच बसें संचालित की जाएंगी। यह बसें आनंद विहार होते हुए जाएंगी। चार वातानुकूलित बसें भैंसाली से लखनऊ जा रही हैं।

सभी चालक और परिचालकों के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। प्रोत्साहन स्कीम के तहत इस अवधि में चालकों और परिचालकों 13 दिन लगातार ड्यूटी कर 3900 किलोमीटर बस चलाने पर 5200 रुपये और 12 दिन लगातार ड्यूटी करने पर 3600 रुपये दिए जाएंगे। कार्यशाला कर्मियों को भी इसी तरह 2100 और 1800 रुपये दिए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रचा

ज्ञान प्रकाशचैंपियंस ट्रॉफी में आज की रात दुबई में...

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...