तंमचे के बल पर हस्तिनापुर में महाराज के सोने के कुंडल लूटे

Share post:

Date:


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। हस्तिनापुर कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में सोमवार की देर रात्रि दो हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने नगर की मनोहरपुर कालोनी स्थित आश्रम में घुसकर महाराज को बंधक बनाकर सोने के कुंडल लूट लिए जिसके बाद लूटेरे फरार हो गए। महाराज ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। साथ ही तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

कस्बे की वार्ड नंबर एक कालोनी मनोहरपुर में स्थित गोरखनाथ आश्रम दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने आश्रम की देखरेख कर महाराज दलबीर नाथ के साथ बंधक बनाकर तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया।

इस मामले में पीड़ित महाराज दलवीर नाथ ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की देर रात्रि वह अपने आश्रम में मंदिर परिसर स्थित धुने के पास में सोए हुए थे। रात्रि लगभग डेढ बजे आश्रम की दीवार फांदकर दो बदमाश अंदर आ घुसे। उन्होंने धुने के पास सो रहे थे जिसने बाद उन्होने महाराज को बंधक बना लिया और तंमचे के बल पर महाराज के कानों के लगभग आठ तोले सोने के कुंडल निकाल लिये लूट के बाद बदमाश आश्रम से फरार हो गये। इस घटना में घायल हुए महाराज को जिला अस्पताल भेजा गया है घटना के बाद घायल महाराज ने यह जानकारी आश्रम के आस पास के लोगों के साथ थाना पुलिस को दी। मौके पर पंहुची थाना पुलिस ने बदमाशो को खोजने का प्रयास किया। लेकिन सफलता नही मिली। उधर आश्रम में हुई लूट की घटना से कॉलोनी में सनसनी है।

दो वर्ष पूर्व भी हुई थी महाराज के साथ लुट की घटना

मनोहरपुर कालोनी स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम के महाराज दलवीर नाथ ने बताया कि करीब 2 वर्ष पूर्व भी लूट की घटना हुई थी जिसमें लाखों रुपए की नगदी और सोने की जेवरात लूटे गए थे। लगभग दो महीने पहले भी अज्ञात चोरों में मंदिर में हजारों रूपये की चोरी कर मौके से फरार हो गये थे। अज्ञात लुटेरों द्वारा लगातार मंदिर में लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है परंतु अभी तक इस मामले में पुराना पुलिस उचित कार्रवाई नहीं कर सकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

निगम को हैंडओवर के बाद भी सुविधाओं को जूझ रही कॉलोनियां

2020 में नगर निगम को हैंड ओवर हुई थी...

प्रयागराज में भीषण जाम, बोर्ड परीक्षा टाली गई

संगम से दस किमी पहले रोके जा रहे वाहन एजेंसी...

मेरठ: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हुआ पथराव, जांच में जुटी पुलिस

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लिसाड़ी गेट स्थित शाहजहां कॉलोनी में...