जमकर उड़ा गुलाल, रंगों से कोई हरा तो कोई हुआ लाल

Share post:

Date:

– शहर से लेकर देहात तक होली की जमकर रही मस्ती


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। होली की मस्ती शहर से लेकर देहात तक छाई रही। सुबह से ही बच्चों में होली को लेकर जोश नजर आया, तो जैसे ही दिन चढ़ना शुरू हुआ तो हर कोई होली रंग में सराबोर दिखा। एक दूसरे के गले मिलते होली खेलते नजर आए।

होली का त्योहार ही ऐसा है कि हर कोई उसके रंग में रंग जाना चाहता है। होलिका दहन के दिन से ही होली का रंग लोगों पर चढ़ने लगा था। दोपहर से ही होलिका दहन स्थल के पास डीजे की धुन पर लोग नाचते और रंग उड़ाते नजर आए।

सोमवार सुबह से ही हर तरफ होली का शोर शुरू हो गया। पुराने शहर में जहां परंपरागत तरीके से होली खेली गई, वहीं शहर के बाहर सिंगल गेट एंट्री कालोनियों में सबने सामूहिक रूप से होली का पर्व मनाया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...

रविदास जयंती पर हो सार्वजनिक अवकाश

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अखिल भारतीय संत शिरोमणि सतगुरु रविदास...