शाहरूख खान को धमकी देने वाला आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड के बाद लाया जाएगा मुंबई

Share post:

Date:

Shah Rukh Khan Death Threat:  बॉलीवुड एक्टर शाहरूख खान को कुछ दिन पहले धमकी मिली थी। उस दौरान उनसे 50 लाख रूपए की डिमांड की गई थी। उसके बाद से ही मुंबई पुलिस एक्शन में आ गई थी। और मामले की जांच कर आरोपी का पता लगाने में जुटी थी। अब उन्हें धमकी देने वाले शख्स फैजान खान को मुंबई पुलिस ने रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को धमकी भरा मैसेज देने के मामले में आरोपी फैजान खान की गिरफ्तारी को लेकर ट्रांजिट रिमांड मांगने के लिए मुंबई पुलिस सुबह-सुबह रायपुर पहुंची। जहां आज सुबह जिला न्यायालय में भी पेश करेगी। जिसके बाद उसे बांद्रा पुलिस स्टेशन लाया जाएगा।

आरोपी फैजान खान ने कहा था कि वह बांद्रा पुलिस को अपना बयान देने के लिए 14 तारीख को मुंबई आएगा। हालांकि उसे पिछले दो दिनों से काफी धमकियां मिल रही थीं, इसलिए उसने मुंबई कमिश्नर को लिखा कि वह अपनी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शारीरिक रूप से नहीं बल्कि ऑनलाइन मोड के जरिए पेश होगा। मुंबई पुलिस फैजान के जवाब से संतुष्ट नहीं। जिसके बाद आज उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 59वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस बार शाहरुख खान सुरक्षा कारणों के चलते अपने बर्थडे पर मन्नत के बाहर फैंस को ग्रीट करने भी नहीं आए थे। फैंस को बाहर रुकने भी नहीं दिया गया। ऐसा हो सकता है कि ये धमकी कुछ दिन पहले मिली हो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई हो। लेकिन एफआईआर 5 नवंबर को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

हस्तिनापुर महोत्सव : बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने समां बांधा

हस्तिनापुर के 76वें पुनर्निर्माण दिवस पर महोत्सव का आयोजन शारदा...

7 गेंदों में खत्म हो गई रोहित की पारी

नागपुर। टेस्ट और रणजी में बुरी तरह से फ्लॉप...

है बहुत अंधियारा, अब सूरज निकलना चाहिए

पीएम मोदी का खरगे पर कटाक्ष एजेंसी नई दिल्ली। राष्ट्रपति...

पहले भी भारतीयों को किया गया है डिपोर्ट

राज्यसभा में बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर एजेंसी नई दिल्ली:...