Homepolitics newsकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद...

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील, पढ़ें पूरी खबर

-

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से की मदद की अपील, पढ़ें पूरी खबर


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोमवार को ट्वीट कर उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और अन्य राज्यों में भारी बारिश, भूस्खलन के कारण जानमाल के नुकसान पर दुख जताया है। वहीँ, राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य और लोगों की मदद करने की अपील भी की है।

दरअसल राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा कि भीषण बारिश और भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी शोकसंतप्त परिजनों को मैं गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्दी स्वस्थ होने की आशा करता हूं।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आगे कहा कि सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि राहत कार्यों में वो प्रशासन की सहायता करें। इस प्राकृतिक आपदा की कठिन चुनौती का हम सभी को मिल कर सामना करना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts