गंडक नदी में पलटी नाव, छह लोग डूबे

Share post:

Date:


पटना। पश्चिम चंपारण के बगहा में गंडक नदी में एक नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें नाव सवार छह लोग डूब गए। सभी लोग लापता हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जिला प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने फौरन एसडीआरएफ को बुलाया। स्थानीय तैराक और एसडीआरएफ की टीम छह लोगों की तलाश में सर्च आॅपरेशन चला रही है।

बताया जाता है कि सभी लोग गंडक नदी पार कर दियरा क्षेत्र में किसी काम से जा रहे थे। अचानक गंडक की तेज धार में नाव अनियंत्रित हो गई। इसके बाद हादसा हुआ। इधर, घटना की जानकारी अगल-बगल के लोगों ने स्थानीय प्रशासन को दिया। स्थानीय प्रशासन की मदद से मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू कर डूबे हुए लोगों की बचाव मे जुटी हुई है।

वही डूबे लोगों के परिजनों में हाहाकार मचा हुआ है। परीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटनास्थल पर सैकड़ो की संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

एयर इंडिया की सेवाओं पर शिवराज सिंह चौहान ने जताई नाराजगी, Air India ने माफी मांगी

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम मंत्री और...

राष्ट्र निर्माण के लिये नागरिकों का विकास जरुरी

पीएम मोदी ले सोल लीडरशिप कान्क्लेव को संबोधित किया एजेंसी...

आतिशी सरकार के सभी निजी स्टाफ हटाए

डीटीसी बसों में महिलाओं को फ्री सेवा जारी रहेगी एजेंसी...