सांसद के आवास के पास युवक से लूटपाट का प्रयास

Share post:

Date:


शारदा न्यूज, रिपोर्टर |

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र में दीपावली की रात नशे में धुत दर्जनभर युवकों ने बाइक सवार से लूटपाट का प्रयास किया। हाथापाई करते हुए मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली।

युवक ने भागकर जान बचाई और रिश्तेदारों को बुला लिया। उनके आने से पहले आरोपी युवक स्कार्पियो में सवार होकर फरार हो गए। इसी क्षेत्र में सांसद राजेंद्र अग्रवाल का भी आवास है। वीआईपी इलाके में इस घटना से लोगों में आक्रोश है।

अग्रसेन विहार में लेखचंद सिंह रहते हैं। दीपावली की रात वह अपने जानकारों के यहां से घर लौट रहे थे। रात करीब 10:40 बजे वह गुरु हरिकिशन सिंह पब्लिक स्कूल के पास पहुंचे तो पहले से खड़े कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। यह युवक नशे में धुत थे। लेखचंद ने रोकने का कारण पूछा तो वह अभद्रता करने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...