spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, November 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutNews Update Meerut: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी पुष्पांजली

News Update Meerut: इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेसियों ने दी पुष्पांजली

-

– पूर्व प्रधानमंत्री की इंदिरा चौक स्थिति प्रतिमा पर किया सामूहिक माल्यार्पण।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती के अवसर पर बुधवार को कांग्रेसियों ने इंदिरा चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने किया।

 

 

इस दौरान महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने इंदिरा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, इंदिरा गांधी दृढ़ इच्छाशक्ति, साहस और राष्ट्रहित के लिए समर्पित नेतृत्व की प्रतीक थीं। उनके निर्णयों ने देश को एक नई दिशा और पहचान दी। उनकी दूरदर्शी नीतियां आज भी राष्ट्र निर्माण में मार्गदर्शक हैं। इंदिरा गांधी ने भारत के लिए कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। जिनमें 1971 के युद्ध में जीत और बांग्लादेश का निर्माण, हरित क्रांति के माध्यम से देश को खाद्यान्न आत्मनिर्भर बनाना और बैंकों का राष्ट्रीयकरण जैसे आर्थिक सुधार शामिल हैं।

रंजन शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने रक्षा प्रौद्योगिकी को उन्नत किया, 1974 में पहला परमाणु परीक्षण किया और गरीबी उन्मूलन के लिए ‘गरीबी हटाओ’ जैसे कार्यक्रम चलाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री के रूप में पुरुष-प्रधान क्षेत्र में लैंगिक बाधाओं को तोड़ा।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवनीश काजला ने कहा कि इंदिरा गांधी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण की मिसाल है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए जो कार्य किए, वे सदैव याद किए जाएंगे। प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के जीवन में सुधार लाने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए। ‘गरीबी हटाओ’ का उनका नारा सिर्फ शब्द नहीं बल्कि जनता के बीच विश्वास का आधार था।

कार्यक्रम में प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा, रीना शर्मा, त्नसुशील सैनी,अवध बिहारी सक्सेना, निसार अब्बासी, राकेश मिश्रा, राकेश शर्मा, संदीप हांडा, मुजाहिद, अरुण कुमार, नरेश नेगी, राजकुमार शर्मा, तेजपाल डाबका, मनोज कुमार, पीयूष रस्तोगी, सचिन शर्मा, खुशपाल यादव, शकील मलिक, मतीन अंसारी, मोहिउद्दीन मलिकआदि ने अपने श्रदासुमन अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts