Thursday, July 17, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutनेशनल महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया

नेशनल महिला हॉकी खिलाड़ियों ने जूनियर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया


शारदा न्यूज रिपोर्टर

मेरठ। मंगलवार को एसडी सदर इंटर कॉलेज में अंडर-14 जूनियर हॉकी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी पहुंची।

राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी रह चुकी अनु ढाका, सुधा रानी व चिंकी सिंह ने एसडी सदर इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचकर अंडर-14 जूनियर बालक हॉकी टीम के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस दौरान कॉलेज के हॉकी कोच जोगिंदर सिंह से सभी खिलाड़ियों ने आर्शीवाद लिया। बताते चलें कि पूर्व राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ियों ने कोच जोगिंदर सिंह से ही शुरूआती प्रशिक्षण लिया था। इस दौरान महिला हॉकी खिलाड़ियों ने उभरते हुए जूनियर खिलाड़ियों को हॉकी की बारीकियां भी सिखाई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments