दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर की आपात बैठक, बोले

Share post:

Date:

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर की आपात बैठक, बोले…


शारदा न्यूज़, समाचार डेस्क |

 

दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बाढ़ की स्थिति पर सचिवालय में एक आपात बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में दिल्ली के मंत्री, मेयर और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली में यमुना का खतरे का निशान 205.33 मीटर है और अभी इस वक्त यमुना का जलस्तर 207.71 मीटर पर पहुंच गया है। यमुना का जलस्तर आखिरी बार 1978 में इतना हुआ था। उस वक्त यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर था।

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा केंद्रीय जल आयोग ने बताया है कि यमुना का जलस्तर रात के 10-12 के बीच 207.72 मीटर हो जाएगा… मैंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को चिट्ठी लिखकर कहा है कि अगर हो सके तो पानी की दिल्ली पहुंचने की गति को थोड़ा कम किया जाए। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत जी ने कॉल कर बताया कि हथिनीकुंड सिर्फ बैराज है और वहां कोई जलाशय नहीं। वहां पानी रोकने की कोई सुविधा नहीं है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

मकर संक्रांति पर मां बगलामुखी मंदिर साकेत में हुआ पूजन, अनुष्ठान व भंडारे का आयोजन

- मकर संक्रांति का त्योहार भगवान सूर्य की पूजा के...

पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मकर संक्रांति, बांटा खिचड़ी प्रसाद

शारदा रिपोर्टर हस्तिनापुर। मकर संक्रांति का पर्व सोमवार की...

धूप निकलने से लगा हाड़ कंपाने वाली ठंड पर ब्रेक

शारदा रिपोर्टर मेरठ। कड़ाके की ठंड और कोहरे के...

महाकुंभ में लगी है कैदियों द्वारा तैयार खेल उत्पादों की प्रदर्शनी

चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बने खेल...