spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutकरण क्रिकेट एकेडमी में हई प्रतियोगिता में नारायणा की टीम विजयी

करण क्रिकेट एकेडमी में हई प्रतियोगिता में नारायणा की टीम विजयी

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। करण क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर चल रहे प्रथम नारायणा इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को फाइनल खेला गया। जिसमें नारायणा ई टेक्नो स्कूल ने आइटीआइ क्रिकेट अकादमी को हराकर विजेयता ट्रॉफी अपने नाम की। शुक्रवार को करण पब्लिक स्कूल के मैदान पर आयोजित फाइनल में टास आइटीआइ क्रिकेट अकादमी ने जीता। पहले बल्लेबाजी करते हुए आइटीआइ की टीम निर्धारित 20 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई। विभू ने सबसे अधिक 31 रन बनाए।

अंगद ने तीन, यश और धीरज ने दो-दो विकेट लिए। नारायणा की टीम ने लक्ष्य 18 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर मैच जीत लिया। इसमें समीर के शानदार 56 रन शामिल रहे। आइटीआइ के अरनव व अजीत ने एक-एक विकेट लिया। नारायणा ई टेक्नो स्कूल की प्रधानाचार्य शिल्पा लोखंडे ने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान की। नारायणा स्कूल के समीर मैन आफ द सीरिज, आइटीआइ के सारस्वत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और कृष्णा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts