Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarमुजफ्फरनगर के किसानों ने अयोध्या भेजा 108 कुंतल गुड़

मुजफ्फरनगर के किसानों ने अयोध्या भेजा 108 कुंतल गुड़

-

  • केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान बोले- ये हमारी बड़ी दिपावली

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के किसानों ने 108 कुंतल गुड़ जमा कर अयोध्या भेजा है। हिंद मजदूर किसान समिति के तहत किसानों से एकत्र किया गया गुड़ शिव चौक से मेरठ के लिए रवाना किया गया। मेरठ से स्थानीय किसानों का योगदान भी लिया जाएगा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ संजीव बालियान ने किसान समिति का ध्वज दिखाकर गुड़ के ट्रक को रवाना किया। कहा कि 500 वर्षों बाद श्री राम अपने धाम लौट रहे हैं। इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिए

इस मौके पर हिंद मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजपाल सिंह ने समिति के अध्यक्ष चंद्र मोहन के संदेश में बताया कि भगवान श्रीराम संसार के राजा हैं। लगभग 500 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद वह फिर से अपने धाम लौट रहे हैं। यह सभी के लिए अद्भुत क्षण है। इस पावन दिन को बड़ी दीपावली की तरह मनाना चाहिए। कहा कि जो दीपावली हम अक्टूबर या नवंबर में मनाते हैं, वह छोटी दीपावली है। वास्तव में यह बड़ी दीपावली है।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह, महिला मोर्चा की प्रभारी पंकज, अलका, संगीता, सोनिया, कोमल ने गाड़ी को रवाना किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts