spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeदेशमुंबई: इमारत में लगी आग, चार लोगों की मौत

मुंबई: इमारत में लगी आग, चार लोगों की मौत

-

मुंबई। नवी मुंबई में बीती रात एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयानक थी कि कई लोग इसकी चपेट में आ गए। इस हादसे में 4 लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई और 10 लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

मुंबई पुलिस के अनुसार, यह आग आधी रात को लगभग 12:30 बजे के आसपास लगी। नवी मुंबई के सेक्टर 14 स्थित टॠट कॉम्प्लेक्स के रहेजा रेजीडेंसी में 10वें फ्लोर पर लगी आग कुछ ही देर में 11वीं और 12वीं मंजिल तक पहुंच गई।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया आग में 2 महिलाएं, 1 पुरुष और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। 10 लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए फोर्टिस अस्पताल में भर्ती किया था। उनमें से कुछ लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है और कुछ का इलाज अभी भी जारी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts