Homeउत्तर प्रदेशMoradabadMoradabad News: रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट में दरोगा-सिपाही संस्पेंड

Moradabad News: रेस्टोरेंट मालिक से मारपीट में दरोगा-सिपाही संस्पेंड

-

– आधी रात खाना नहीं देने पर भड़के थे, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एसएसपी ने की कार्रवाई।

मुरादाबाद। पुलिस वालों ने एक रेस्टोरेंट मालिक और उसके स्टाफ को पीट दिया। वजह थी, आधी रात खाना देने से मना करना। इस पर भड़के पुलिस वालों ने स्टाफ को वाइपर से दौड़ाकर पीटा और मालिक का गिरेबां पकड़कर घसीटा। पूरी घटना रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। ररढ सतपाल अंतिल ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए ठाकुरद्वारा के कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह और सिपाही रजत बालियान को सस्पेंड कर दिया है।

 

 

रेस्टोरेंट में मारपीट की ये घटना ठाकुरद्वारा कस्बे की है। ठाकुरद्वारा में काशीपुर रोड पर बने इंडियन रेस्टोरेंट में गुरुवार आधी रात दो पुलिस वाले पहुंचे थे। रेस्टोरेंट मालिक का आरोप है कि दोनों नशे की हालत में थे। रात करीब 12:30 बजे गश्त पर निकले कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र सिंह और सिपाही रजत नशे में होटल पहुंचे और खाना मांगने लगे।

होटल मालिक शाहरूख ने बताया कि रात हो चुकी है, किचन बंद है। अब खाना नहीं बन सकता। आरोप है कि इतना सुनते ही दोनों पुलिसकर्मी आग बबूला हो गए। उन्होंने पहले होटल स्टाफ को थप्पड़ और लात-घूंसे मारे। फिर मालिक शाहरूख को भी बुरी तरह पीटा। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पुलिसकर्मी रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर मारपीट कर रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी सतपाल अंतिल ने दोनों पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts