– घर के बाहर से दबोचकर भागा था, करीब 200 मीटर तक पीछा करके तेंदुए की गर्दन पर गन्ना मारा।
मुरादाबाद। मां ने अपने बच्चे की जान बचाने के लिए तेंदुए पर हमला कर दिया। उसके जबड़े से अपने 3 साल के बच्चे को खींच लाई। दरअसल, एक तेंदुआ घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को जबड़े में दबाकर भागने लगा।



