Homemausamलगातार 24 घंटों की बूंदाबांदी से गिरा मेरठ का तापमान

लगातार 24 घंटों की बूंदाबांदी से गिरा मेरठ का तापमान

-

– अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार, प्रदूषण कर स्तर भी 97 पहुंचा।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने का असर मेरठ में पिछले दो दिनो से देखा जा रहा है। रूक- रूक कर हो रही बारिश से तापमान में भी 8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। गुरुवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली जिसका सिलसिला शुक्रवार को भी सुबह से ही हल्की बारिश जारी है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

 

बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे एक बार फिर ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज अधिकतम तापमान करीब 20 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। हवा में नमी अधिक रहने से ठंडक बनी रहेगी।

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से अगले 2 से 3 दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। उन्होंने बताया कि यह बारिश गेहूं समेत अन्य फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी।

वहीं, बारिश के कारण मेरठ और आसपास के जिलों में हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखने को मिला है। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 97 दर्ज किया गया, जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।
मौसम में आए इस बदलाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं ठंड की हल्की वापसी ने सुबह-शाम लोगों को फिर से गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है। मार्च में इस समय हुई बारिश से किसान सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। किसानों के लिए गन्ने की फसल को समाप्त करने के लिए जहां अब अंतिम दौर चल रहा है तो गेहूं कि फसल भी लगभग तैयार होने की स्थिति में आने लगी है। इसी के साथ बहुत से किसानों की सरसों की फसल खेत में कटी हुई पड़ी है । ऐसे में किसानों के लिए यह बारिश फायदे से ज्यादा परेशानी और काम में देरी को लेकर आई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts