Homeउत्तर प्रदेशMeerutकिडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मेरठ का परवेज अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट से जुड़ा मेरठ का परवेज अरेस्ट

-

– डॉक्टरों की टीम को कानपुर लाता और ले जाता था, नोटों से खेलते हुए वीडियो हुआ वायरल

शारदा रिपोर्टर मेरठ/कानपुर। किडनी कांड के सबसे बड़े राजदार शातिर अपराधी मेरठ के परवेज सैफी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। हाल ही में उसका डॉक्टर अफजाल के साथ 500-500 की नोटों की गड्डियों से खेलते हुए वीडियो सामने आया था। परवेज किडनी ट्रांसप्लांट करने वाली डॉ रोहित की टीम को कानपुर लाने-ले जाने का काम करता था। इसके लिए मेरठ का अंकित गाड़ियों की बुकिंग करता था। पुलिस का मानना है कि परवेज की गिरफ्तारी के बाद अब फरार आरोपियों के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

 

kidney transplant

 

किडनी ट्रांसप्लांट करने वाले गिरोह से जुड़ा मामला 30 मार्च को सामने आया था। केशवपुरम के आहूजा अस्पताल में मेरठ की पारुल तोमर का किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था। बिहार के बेगूसराय के आयुष ने दलालों के जरिए किडनी बेची थी। इस मामले में पुलिस आहूजा अस्पताल के संचालक, आईएमए के उपाध्यक्ष डॉ प्रीति आहूजा, उनके पति सुरजीत आहूजा, राजेश, राम प्रकाश समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं फरार डॉ रोहित, डॉ वैभव, डॉ अमित, डॉ अफजाल, डॉ अली की तलाश में आठ टीमें जुटी हुई हैं। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि मेरठ निवासी परवेज से पूछताछ की जा रही है, परवेज इस पूरे सिंडिकेट का सबसे बड़ा राजदार है। उसने बताया है कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए वह डॉ रोहित की टीम को अपनी गाड़ी से 3 बार कानपुर लेकर आया था और गिरोह में उसकी बराबर की साझेदारी है।

डीसीपी वेस्ट ने बताया कि परवेज के खिलाफ मेरठ में डकैती, लूट समेत विभिन्न धाराओं में सात मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मसवानपुर स्थित मेडीकेयर हॉस्पिटल के उठाए गए संचालक कन्नौज निवासी रोहन व नरेंद्र को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उन्हें शहर न छोड़ने की हिदायत दी गई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts