spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, November 24, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामले में भीम आर्मी का...

मेरठ: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, मामले में भीम आर्मी का एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। नौचंदी क्षेत्र में घर में घुसकर दो आरोपियों ने ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली एक महिला के साथ छेड़छाड़ की। वहीं पीड़िता के साथ आरोपियों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में लग गई है। वही पीड़ित महिला के साथ बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन कर दिया।

 

नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर एल ब्लॉक निवासी एक महिला बृहस्पतिवार को भीम आर्मी के पदाधिकारी के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंची। उसने तहरीर देते हुए बताया कि उसका अपने पति से विवाद चल रहा है। इस कारण में अपने पति से अलग रहती है, और एक ब्यूटी पार्लर में काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करती है। मंगलवार रात पड़ोस में रहने वाला युवक आकाश शराब के नशे में अपने भाई के साथ जबरन उसके घर में घुस गया। जहां आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली गलौज कर दी। पीड़िता ने आरोपियों की हरकतों का विरोध किया। आरोप है कि इस बीच आरोपियों ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। वही पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

शोर सुनकर पीड़िता के बेटे कमरे से बाहर की तरफ दौड़े। शोर शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से भाग गए।

पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में लग गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Latest posts