HomemausamMeerut Weather: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस से बेहाल हुए लोग

Meerut Weather: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में उमस से बेहाल हुए लोग

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गर्मी और उमस से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने 28 मई से एक जून के बीच आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

मई के अंत में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता जा रहा है, वैसे ही उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और नमी ने लोगों को बेहाल कर दिया। चिपचिपी गर्मी ने घर से बाहर निकलने वालों की हालत खराब कर दी। राजकीय मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की खबर भी दी है।

कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार, 28 मई से एक जून तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आंधी और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। 28 से 30 मई तक तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 31 मई व 1 जून को कुछ जगहों पर मध्यम बारिश और गरज का अनुमान है। जिसके चलते तापमान में आंशिक गिरावट आने की संभावना है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts