HomemausamMeerut Weather: सुबह से ही उमस भरी गर्मी, बढ़ गया तापमान

Meerut Weather: सुबह से ही उमस भरी गर्मी, बढ़ गया तापमान

-

  • आसमान पर आते-जाते बादलों से बन रहा बूंदाबांदी का आसार।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। इस समय नौतपा चल रहा है, मगर लगातार बूंदाबांदी और आंधी होने से कुछ राहत मिल रही है। उमस लगातार परेशान कर रही है। पसीना सूखने का नाम नहीं ले रहा है।
उमस भरी गर्मी के बीच मौसम बदलता जा रहा है। सुबह से ही तेज गर्मी का असर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं, जिससे हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।

कभी बारिश कभी आंधी और गर्मी के बीच मौसम लगातार बदलता जा रहा है। जून के शुरू होने से पहले ही मई के अंतिम सप्ताह में मौसम में काफी परिवर्तन दिखाई दे रहा है। इस कारण गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। इस समय नौतपा चल रहा है। इस बीच दिन और रात के तापमान में भी पिछले 24 से 48 घंटे में बढ़ोतरी हुई है।

बृहस्पतिवार का दिन भी सुबह से ही गर्म दिखाई दे रहा है। गर्मी के साथ आसमान पर हल्के बादल छाए हुए हैं। मेरठ समेत आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश के बाद गर्मी से राहत मिल सकती है।

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि आसमान पर छाए हल्के बादलों के चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश में बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है। अभी मौसम में नमी कम होने से गर्मी का असर ज्यादा दिख रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts