शारदा रिपोर्टर
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित इंडियन आॅयल के पैट्रोल पंप पर घटतौली कर ग्राहकों को कम तेल दिया जा रहा है। गुरूवार को दो युवकों ने यहां का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वायरल वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक युवक ने अपनी स्कूटी में दो सौ रूपये का पैट्रोल डलवाया था। इसके बाद युवक ने एक-एक लीटर की दो बोतलों में पैट्रोल स्कूटी की टंकी से वापस निकाला तो वह कम निकला। केवल डेढ़ लीटर तेल ही टंकी से निकला। युवक ने जब इसका वीडियो बनाया तो पैट्रोल पंप पर मौजूद सेल्समैन ने उससे मोबाइल छीनने का प्रयास किया। वायरल वीडियो में पैट्रोल पंपों पर हो रही धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। दावा है कि इस पंप पर पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आती रही है जिनको लेकर काफी विवाद होते रहें है।

