spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Friday, February 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: एसएसपी अविनाश पांडेय ने संभाला कार्यभार, बदमाशों को दी खुली चेतावनी

मेरठ: एसएसपी अविनाश पांडेय ने संभाला कार्यभार, बदमाशों को दी खुली चेतावनी

-

  • कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा: एसएसपी अविनाश पांडेय

शारदा रिपोर्टर मेरठ। नए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय ने शुक्रवार को औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करते ही मेरठ एसएसपी ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों को खुली चेतावनी देते हुए कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

एसएसपी अविनाश पांडेय बृहस्पतिवार रात करीब 1 बजे मेरठ पहुंचे थे। इसके बाद शुक्रवार को दोपहर 12 बजे उन्होंने विधिवत रूप से एसएसपी मेरठ का कार्यभार संभाला।

कार्यभार संभालने के दौरान ब्रह्मपुरी क्षेत्र के रहने वाले दलित समाज के लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और उनसे मुलाकात कर अपनी शिकायतें रखीं। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें शिकायती पत्र सौंपते हुए संबंधित मामलों में निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की मांग की।

 

 

इस पर एसएसपी अविनाश पांडेय ने शिकायतकर्ताओं की बातें गंभीरता से सुनीं और उन्हें उचित व निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है और किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

एसएसपी के कार्यभार संभालते ही पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है और अपराधियों में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts