Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: सपा विधायक शाहिद मंजूर का तंज, बोले "इंडिया से चिढ़ तो...

मेरठ: सपा विधायक शाहिद मंजूर का तंज, बोले “इंडिया से चिढ़ तो शाइनिंग इंडिया क्या था”

-

मेरठ: सपा विधायक शाहिद मंजूर का तंज, बोले.. इंडिया से चिढ़ तो शाइनिंग इंडिया क्या था,


शारदा न्यूज़, संवाददाता. मेरठ।


मेरठ। सपा विधायक शाहिद मंजूर ने इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाने वाले भाजपा नेताओं पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि जब “इंडिया” से इतनी दिक्कत है तो “शाइनिंग इंडिया” क्या था। सबसे पहले “शाइनिंग इंडिया” ही आया था।

दरअसल आपको बता दें मेरठ पुलिस दफ्तर पहुंचे किठौर विधायक और अखिलेश सरकार के मंत्री शाहिद मंजूर ने भाजपा पर निशाना साधा। कहा कि इंडिया को जो लोग काला कोट कह रहे हैं। काला कोट तो एडवोकेट भी पहनते हैं। काले कोट से इतनी चिढ़ है क्या। देश में काला कोट पहनना अपराध है क्या। सुप्रीम कोर्ट से लेकर निचली कोर्ट में सभी काला कोट पहनते हैं। साढ़े नौ साल उनकी सरकार रह गई तब वो चोर नहीं थे। जिन लोगों के साथ उन्होंने सरकार बनाई क्या वो काले कोट में नहीं थे।

वही शाहिद मंजूर ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हीं के कारनामों से कर्नाटक, बिहार, महाराष्ट्र के लोग भागे हैं। पंजाब की बुरी हालत है। कोई प्रदेश नहीं बचा जहां उनके कारनामों से उनके सहयोगी नहीं भाग रहे हैं। तो फिर शाइनिंग इंडिया क्या था। बात सिर्फ मुस्लिम की नहीं हैं लेकिन अन्य वर्गों को उन्होंने क्या दिया है ये बताएं।

उन्होंने ओमप्रकाश राजभर के बेटे ने अखिलेश यादव को भस्मासुर कहा ये तो नेताओं का मसला है इसमें ज्यादा सोच विचार नहीं करना चाहिए। विकास और जीडीपी की बात होना चाहिए। कौन आया कौन गया ये तो चलता रहता है। गठबंधन के बाद किसको चुनाव लड़ाएंगे या नहीं ये तो गठबंधन तय करेगा। भाजपा की किसी बात पर हम यकीं नहीं करते क्योंकि वो जुमलेबाज पार्टी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts