spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMeerut News In Hindi: विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने गुपचुप...

Meerut News In Hindi: विवाहिता की हत्या कर ससुराल वालों ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार, दो माह पूर्व हुई थी शादी, पति हिरासत में

-

  • मायके वालों ने दी थाने में सूचना
  • पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के गौतम नगर में एक पति ने बुधवार देर रात अपनी पत्नी की अपने परिवार वालों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। विवाहिता के मायके वालों को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। जानकारी मिलने पर विवाहिता के मायके वाले श्मशान घाट पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

 

 

गौतम नगर निवासी गौरव की शादी लगभग दो महीने पहले हापुड़ के रहने वाले शाहपुर जट गांव निवासी कोमल से हुई थी। शादी के बाद से ही पति व ससुराल वाले दहेज को लेकर विवाहिता का उत्पीड़न कर रहे थे। बुधवार देर रात पति व ससुराल वालों ने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी। गुरूवार सुबह आरोपी महिला के शव को लेकर सूरजकुंड पहुंच गए, जहां उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

मोहल्ले के लोगों ने मामले की जानकारी महिला के परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी पति व उसके परिवार के लोगों को हिरासत में ले लिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम और एसपी अंतरिक्ष जैन पहुंच गए हैं और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं।

गले पर हैं रस्सी के निशान

मृतका का किसी ने फोटो खींच लिया और उसके मायके वालों को दे दिया। इस फोटो को मायके वालों ने दिखाते हुए बताया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान हैं, जिससे साफ है कि उसकी हत्या की गई है। इसके अलावा उन्होंने सवाल उठाया कि यदि स्वाभाविक मौत थी, तो उन्हें सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कैसे कर दिया गया। पुलिस भी मायके वालों के आरोपों को सही मानते हुए उसी दिशा में काम कर रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts