spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Sunday, February 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 में दिखा विशाल अजगर, लोगों...

मेरठ: मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 में दिखा विशाल अजगर, लोगों में दहशत का माहौल

-

  • जागृति विहार में देखा गया बड़ा अजगर,
  • इलाके के लोगों में दहशत का माहौल।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मेडिकल क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर-3 में बिजली घर के पास एक बड़ा अजगर देखने से लोगों में अफरा तफरी मच गई। इलाके के लोगों ने सूचना वन विभाग को दी। लेकिन, सूचना के बाद भी वन विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वीडियो वायरल कर वन विभाग के अधिकारियों से अजगर को पकड़ने की गुहार लगाई है।

जागृति विहार सेक्टर-3 में बिजली घर के पास सोमवार सुबह में एक बड़ा अजगर देखने से स्थानीय लोगों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। लेकिन, सूचना मिलने के बाद भी वन विभाग का कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने अजगर का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि वन विभाग को सूचना देने के बाद भी वन विभाग के अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। इलाके में बड़ा अजगर देखने से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts