HomeCRIME NEWSमेरठ: गन प्वाइंट पर गोपाल डी हट्टी में लाखों की लूट, मचा...

मेरठ: गन प्वाइंट पर गोपाल डी हट्टी में लाखों की लूट, मचा हड़कंप

-

पुलिस चौकी के नजदीक गोपाल डी हट्टी में लाखों की लूट, मचा हड़कंप

* दो बदमाशों ने मालिक को गन प्वाइंट पर कब्जे में लिया
* रस्सी से हांथ बांधे और सोने और हीरे के जेवरात और नगदी लूटी
* दोनो बदमाश डीवीआर और मोबाइल ले गए
* आईजी से लेकर सीओ मौके पर पहुंचे


शारदा न्यूज, संवाददाता |

मेरठ। लालकुर्ती थाना क्षेत्र के बेगमपुल स्थित गोपाल डी हट्टी में दो बदमाशों ने हथियार की नोंक पर मालिक राजीव कपूर को कब्जे में लेकर लाखों की लूट कर ली। बदमाशों ने लूट के बाद डीवीआर और मोबाइल लेकर फरार हो गए। लूट की सूचना मिलते ही आईजी, एसएसपी और एसपी सिटी आदि मौके पर पहुंचे।

दरअसल घटना दोपहर बारह बजे की है। बेगमपुल पर गोपाल डी हट्टी शोरूम है। इसके मालिक तिलक रोड निवासी राजीव कपूर है। शो रूम में घटना के वक्त राजीव कपूर और भाई अमन कपूर थे। नौकर वंश सदर घर का सामान लेने गया था। दो बदमाश शो रूम में घुसे और राजीव कपूर को कब्जे में लिया। बदमाशों ने तमंचा राजीव कपूर के कनपटी पर लगाया और अंदर ले गए। इसके बाद कपूर के दोनो हाथ बांधने के बाद मोबाइल कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी और तिजोरी खुलवाई और सोने और हीरे के जेवरात बटोर लिए। बदमाशों ने जाते समय नगदी भी बटोर ली। दोनो बदमाश डीवीआर और मोबाइल लिया और हवा में तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

लूट की सूचना मिलते ही आईजी नचिकेता झा,एसएसपी रोहित सिंह सजवान, एसपी क्राइम अनित कुमार और एसपी सिटी पीयूष कुमार सिंह आदि पहुंचे और राजीव कपूर से जानकारी ली। थोड़ी देर में संयुक्त व्यापार संघ के दोनो अध्यक्ष अजय गुप्ता, नवीन गुप्ता, सरदार दलजीत सिंह, संजय जैन, पूर्व अध्यक्ष अरुण वसिष्ठ पहुंचे। बाद में कैंट विधायक अमित अग्रवाल आदि भी पहुंच गए। पुलिस ने शो रूम के नौकर वंश को अपने साथ ले गई।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts