Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नगरायुक्त के पास पहुंचे गंदा और बदबूदार पानी लेकर क्षेत्रवासी, दूषित...

मेरठ: नगरायुक्त के पास पहुंचे गंदा और बदबूदार पानी लेकर क्षेत्रवासी, दूषित पानी के समाधान की मांग की

-

– जेलचुंगी क्षेत्र की आशानगर कॉलोनी में नलों से आ रहा पीला और बदबूदार पानी।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। शहर के कई इलाकों जय भीम नगर, लोहिया नगर, दौराला और हापुड़ रोड के आसपास के क्षेत्रों में नगर निगम की पाइपलाइन फटने और सीवेज मिलने से गंदा, मटमैला और बदबूदार पानी आ रहा है। यह दूषित पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और कई इलाकों में हैंडपंपों का पानी भी अशुद्ध हो चुका है, जिससे निवासियों में बीमारियां फैल रही हैं। लेकिन, ताज्जुब की बात यह है कि, सब-कुछ जानते हुए भी नगर निगम अधिकारी और कर्मचारी आंखें मूंदे बैठे हैं। जिसके चलते शहरवासियों में नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

 

 

ऐसा ही एक मामला गुरुवार को देखने को मिला। जब गंदे एवं दूषित पानी के समाधान की मांग को लेकर जेल चुंगी के आशा नगर के रहने वाले दर्जनों क्षेत्रवासियों ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि, पिछले लगभग 20 दिनों से हमारे क्षेत्र में अत्यंत गंदा, पीले रंग का कचरे और मिट्टी से युक्त पानी की आपूर्ति हो रही है।

यह पानी पीने एवं दैनिक उपयोग के लिए बिल्कुल भी उपयुक्त नहीं है। जबकि, इससे क्षेत्र के लोगों, विशेषकर बच्चों एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ रहा है। इस समस्या से बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि, संभावना जताई जा रही है कि जल आपूर्ति पाइपलाइन में कहीं लीकेज हो गया है या सीवर लाइन का पानी मिल रहा है, जिसके कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है। लेकिन, क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत करने के बावजूद इस समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।

प्रदर्शन कर रहे क्षेत्रवासियों ने डीएम कार्यालय पर एक ज्ञापन सौंपते हुए जल आपूर्ति प्रणाली की तत्काल जांच कराने, पाइपलाइन की खराबी/लीकेज को शीघ्र ठीक कराने, क्षेत्र में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts