spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Tuesday, February 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSमेरठ: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जांच में...

मेरठ: दबंगों ने युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

-

  • पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला,
  • हालत गंभीर, जिला अस्पताल में चल रहा उपचार।
  • पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

शारदा न्यूज़, संवाददाता |

मेरठ। जाकिर कालोनी के रहने वाले युवक पर कोतवाली क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने धारदार हथियार और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराकर दबंगों की तलाश शुरू कर दी।

 

दबंगों ने किया युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

 

लोहिया नगर थाना क्षेत्र जाकिर कॉलोनी के रहने वाले नूर मोहम्मद का आरोप है कि उसका बेटा शादाब अपने दोस्त से मिलने कोतवाली थाना क्षेत्र की पीर वाली गली में गया था। इसी दौरान गली के ही रहने वाले दबंगों अल्ताफ, भूरा और सोनू ने पुरानी रंजिश के चलते शादाब पर धारदार हथियारों और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। शादाब गंभीर रूप से घायल हो गया और घटना स्थल पर गिर पड़ा। आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे तो आरोपी गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शादाब को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर शादाब की हालत गंभीर बनी हुई है वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और शादाब के परिवार वालों ने कोतवाली थाने में दबंगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts