शारदा रिपोर्टर मेरठ। मुंडली-खरखोदा संपर्क मार्ग पर गांव छतरी के पास एक कार और बाइक की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे यह हादसा हुआ। खरखोदा से मंडली की ओर जा रहे बाइक सवार युवकों को एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने दोनों बेहोश घायलों को तुरंत एनसीआर मेडिकल कॉलेज, लालपुर पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के नाम-पते पता कर उनके परिजनों को सूचित किया।
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के समय बाइक सवार युवक क्षेत्र के गांव कॉल में अपनी रिश्तेदारी में जा रहे थे।

