HomeAccident NewsMeerut Accident News: कार पेड़ से टकराई, महिला सहित दो की मौत

Meerut Accident News: कार पेड़ से टकराई, महिला सहित दो की मौत

-

– बागपत-मेरठ हाईवे पर धुंध के चलते सुबह हुआ भीषण हादसा, शादी से लौट रहा था परिवार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बागपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर जानी खुर्द के पास मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। शादी से लौट रहे परिवार की कार खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गई, जिससे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह जानी खुर्द ब्लॉक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी और पेड़ से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार एक महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोरी समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जौनपुर जिले के बदलापुर कस्बा निवासी शेरबहादुर सिंह की पुत्री का विवाह जानी क्षेत्र के नंदपुरा गांव निवासी रवि के साथ हुआ है। सोमवार को नंदपुरा में रवि की बहन की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए शेरबहादुर सिंह अपने परिवार के साथ आए थे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे पूरा परिवार कार से वापस अपने घर लौट रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार मेरठ-बागपत हाईवे पर जानी ब्लॉक से आगे पहुंची, तभी चालक ने धुंध के कारण पास आ चुके किसी अज्ञात वाहन को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान कार से नियंत्रण हट गया और वाहन खाई में गिरकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। दुर्घटना में सुमन सिंह (48 वर्ष) पत्नी वीर बहादुर निवासी बदलापुर, जौनपुर और रोहित (34 वर्ष) पुत्र प्रकाश निवासी बहादुरपुर, अमरोहा की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में वीरबहादुर सिंह, शिवम, फूलवती और आयुषी (15) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts