HomeAccident Newsमेरठ: सरसों के खेत में गिरा चोकर से भरा ट्रक, घने कोहरे...

मेरठ: सरसों के खेत में गिरा चोकर से भरा ट्रक, घने कोहरे के कारण हुआ हादसा

-

– फसल और चोकर हुई खराब, चालक सुरक्षित।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। किठौर कस्बे में सोमवार तड़के घना कोहरा छाने से एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पशु आहार लेकर जा रहा एक ट्रक किठौर-किला मार्ग पर अनियंत्रित होकर गहरे सरसों के खेत में जा गिरा। इस दुर्घटना में ट्रक चालक सुरक्षित रहा, हालांकि खेत में खड़ी फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

 

 

यह घटना सोमवार सुबह करीब दो बजे की है। ट्रक (संख्या यूपी 15 जीटी 8231) दिल्ली से पशु चोकर लेकर मेरठ के किला परीक्षितगढ़ जा रहा था। किठौर के पास रजवाहे के समीप पहुंचने पर अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे चालक को सड़क और मोड़ का अंदाजा नहीं लग सका।

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक मामचंद को सुरक्षित बाहर निकाला। चालक ने बताया कि कोहरा इतना घना था कि कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा था। मोड़ का सही अनुमान न लगा पाने के कारण ट्रक सीधा खेत में उतर गया। उन्होंने पुष्टि की कि हादसे के समय ट्रक में केवल वही सवार थे और किसी अन्य वाहन या व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।

दुर्घटना के कारण खेत में खड़ी सरसों की फसल को भारी क्षति हुई है। ट्रक से गिरा सारा चोकर खेत में दूर-दूर तक फैल गया, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और किसान मौके पर जमा हो गए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts