spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Monday, February 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: नशा मुक्ति दिवस पर रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

मेरठ: नशा मुक्ति दिवस पर रैली निकाल किया लोगों को जागरूक

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। गुरुवार को नशा मुक्ति दिवस पर वी फोर एज्युकेशन वेलफेयर सोसायटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पूर्ण रूप से संस्था के स्वयंसेवकों द्वारा संचालित की गई। जिसका उद्देश्य था कि, समाज में नशे के खिलाफ सशक्त संदेश पहुंचाना और युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना रहा।

रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने बैनर, पोस्टर और नारों के माध्यम से किसी भी तरह के नशे से दूर रहने की अपील की गई और नशा छोड़ो जीवन संवारो”, जैसे प्रभावशाली संदेशों को आमजन तक पहुंचाया गया। रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया।

इस दौरान संस्था के संस्थापक पियूष अग्रवाल ने बताया कि, संस्था विगत कई वर्षों से समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सक्रिय है, और यह रैली उसी श्रृंखला का एक हिस्सा है। ताकि, बदलते लाइफ स्टाइल और भाग-दौड़ भरी जिंदगी में सभी नशे के चंगुल से बचे रह सकें।

रैली को सफल बनाने में नैतिक, तेजस्विनी, शानू, आदित्य, सारांश, अंतरिक्ष, आशुतोष, धैर्य आदि का विशेष योगदान रहा। जिन्होंने पोस्टर और बैनर के माध्यम से नशा नहीं, शिक्षा चुनें स्वस्थ जीवन अपनाएं जैसे स्लोगन के जरिए लोगों को नशे से दूर रहने की सलाह दी।

उन्होंने कहा कि, हमारी सोसायटी समाज के सभी युवाओं से अपील करती है कि वे नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts