spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Thursday, January 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCRIME NEWSMathura Murder: चुनावी रंजिश में दो भाइयों को गोली मारी, एक की...

Mathura Murder: चुनावी रंजिश में दो भाइयों को गोली मारी, एक की मौत, ग्राम प्रधान समेत चार हिरासत में

-

– पिता ने लगाया वोट नहीं देने पर हत्या का आरोप।

मथुरा। घर के बाहर खड़े दो भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। हमले में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। हमले की वजह चुनावी रंजिश बताई जा रही है। आरोप है कि नगला नेता गांव के वर्तमान प्रधान योगेश सिंह की शह पर वारदात को अंजाम दिया गया।
वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया। परिजनों की तहरीर पर प्रधान पक्ष के लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस प्रधान समेत चार लोगों को पकड़कर थाने ले आई। उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना रविवार शाम थाना जैंत क्षेत्र इलाके की है।

 

 

गांव नगला नेता में उदयवीर सिंह का घर है। वे खेती-किसानी का काम करते हैं। उनका घर प्रधान योगेश के घर ठीक सामने ही है। उदयवीर ने बताया कि पिछले प्रधानी के चुनाव में उन्होंने योगेश के खिलाफ में खड़े उम्मीदवार का समर्थन किया था। तभी से उनके रिश्ते बिगड़ गए। योगेश और उनका परिवार उनसे रंजिश रखने लगा।

विवाद शुक्रवार शाम को उस वक्त तेज हुई, जब प्रधान पक्ष के लोगों ने उदयवीर के बेटे राधाकृष्ण को राल चौराहे पर घेरकर पीटा था। वह किसी तरह जान बचाकर भाग आया। मामले में रविवार को थाना जैंत में तहरीर दी गई।

प्रधान के खिलाफ शिकायत से मामला और बिगड़ गया। दावा किया जा रहा है कि पुलिस में शिकायत के बाद रविवार रात प्रधान पक्ष के लोगों ने उदयवीर के घर पर हमला बोल दिया। घर के बाहर खड़े दोनों भाइयों को लाठी, डंडों से पीटा। बाद में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

फायरिंग में राधाकृष्ण (20) के सिर में गोली लग गई, जबकि बड़े भाई अनिल (23) के हाथ में गोली लगी। दोनों भाइयों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद हमलावर भाग निकले। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। दोनों भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राधाकृष्ण ने दम तोड़ दिया। अनिल का इलाज चल रहा है।

सूचना पर एसपी राजीव कुमार सिंह कई थानों की फोर्स के साथ गांव पहुंचे। परिजन ने पुलिस को प्रधान परिवार के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने प्रधान योगेश, उनके भाई नरेश, भतीजों अमित और दिनेश के खिलाफ केस दर्ज किया। उन्हें पकड़कर थाने ले गई। उनसे पूछताछ की जा रही है।

एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया- मामला चुनावी रंजिश से जुड़ा हुआ है। गांव में उदयवीर और नरेश के बीच प्रधानी के चुनाव को लेकर विवाद चला आ रहा था। रविवार रात पहले दोनों पक्षों में मारपीट हुई, इसके बाद फायरिंग हुई। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts