Homeशहर और राज्यउत्तर प्रदेश1.74 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाला गिरफ्तार

1.74 करोड़ की जीएसटी चोरी करने वाला गिरफ्तार

-

– फर्जी इनवॉइस बनाकर करते थे आईटीसी क्लेम, दस्तावेज बनाने में था माहिर।

नोएडा। सीआरटी और थाना सेक्टर-58 पुलिस ने फर्जी फर्म बनाकर 1 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रुपए की जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह का एक वांछित ठग को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से एक मोबाइल फोन, एक टेबलेट व दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए है। इसका नाम रोहन गुप्ता है। ज्वाइंट टीम ने इसे छोटा डी पार्क सेक्टर-62 से पकड़ा है।

 

GST Chori

 

29 जुलाई 2024 को केएस इंटर प्राइसेज के द्वारा जीएसटी पोर्टल पर आॅनलाइन जीएसटी नंबर प्राप्त कर रोहन ने अपने साथियों के साथ मिलकर विभिन्न फर्मा आलम इंटरप्राइजेज, केएस इंटरप्राइजेज, सीपी ट्रेडर्स व ट्रेडियोग्राफी के नाम से फर्जी फर्म तैयार की। 2024-25 में बिना किसी वास्तविक खरीद फरोख्त के 1 करोड़ 74 लाख 11 हजार 987 रुपये का बोगस आईजीएसटी क्लेम किया गया।

बोगस इन वर्ड सप्लाई करते हुए अन्य फर्म को आउट वर्ड सप्लाई की गई। बोगस आईजीएसटी की आईटीसी अपनी आपूर्ति फर्म सीपी ट्रेड को सप्लाई की गई और फर्म केएस इंटर प्राइसेज के द्वारा बोगस अस्तित्वहीन फर्म ट्रेडियोग्राफी से बिना वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किए केवल फर्जी प्रपत्रो का आदान-प्रदान करते हुए इनवाइस सप्लाई घोषित की ई। बोगस इनवर्ड सप्लाई के सापेक्ष बोगस आईटीसी क्लेम किया गया।

पीड़ित ने (राज्यकर अधिकारी खंड-9 नोएडा) थाना सेक्टर-58 में 25 अक्टूबर 2025 को मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी गहन विवेचना व उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर बोगस फर्म केएस इंटरप्राइजेज द्वारा अन्य क्रमश: फर्म आलम इंटरप्राइजेज से खरीद दिखाकर, फर्म सीपी ट्रेडर्स को बिक्री दिखाकर, फर्म सीपी ट्रेडर्स द्वारा फर्म ट्रेडियोग्राफी को बिक्री दिखाकर, फर्म ट्रेडियोग्राफी द्वारा जीएसटी क्लेम कर इंपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) प्राप्त करते थे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts