Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: मलियाना ओवरब्रिज पर कैंटर खराब, लगा दो किमी लंबा जाम

मेरठ: मलियाना ओवरब्रिज पर कैंटर खराब, लगा दो किमी लंबा जाम

-

– ओवरब्रिज की सिंगल रोड़ होने के कारण आए दिन यहां पर रहती है जाम की समस्या।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। मलियाना ओवरब्रिज पर कैंटर खराब होने से जाम लग गया। कुछ ही देर में जाम के कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर करीब दो किमी तक वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटे बाद राहगीरों ने कैंटर को किनारे लगाकर यातायात व्यवस्था बनाई। तब जाकर यातायात सुचारू हो सका।

 

Maliyana Overbridge

 

सोमवार रात एक कैंटर ट्रांसपोर्ट नगर से बागपत बाईपास की तरफ जा रहा था। कैंटर जब मलियाना ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा तो अचानक खराब हो गया। सड़क बीच में कैंटर के खराब होने से यातायात बाधित हो गया। जिससे कुछ ही देर में ओवरब्रिज के एक तरफ शंभूनगर और दूसरी तरफ मलियाना चौकी तक वाहनों की कतार लग गई। जाम के कारण दो पहिया वाहन चालकों ने ओवरब्रिज के नीचे से आवागमन शुरू किया तो वहां भी जाम के हालात बन गए।

पुलिस के नहीं पहुंचने पर राहगीरों ने खुद ही कैंटर को हटाकर ओवरब्रिज के किनारे लगाया। इसके बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एक-एक कर वाहनों को निकलवाया। करीब 30 मिनट बाद यातायात सामान्य हुआ। थाना प्रभारी अरुण मिश्रा का कहना है कि कैंटर खराब होने से जाम लग गया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था बनाकर यातायात सुचारू कराया।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts